LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, बांका में दो युवकों की गयी जान, दरभंगा में महिला की हुई मौत

Bihar News : बांका में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. वहीँ दरभंगा में एक महिला की जान चली गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, बांका में दो युव
आकाशीय बिजली से गयी जान - फोटो : चंद्रशेखर

BANKA : बांका के बौंसी प्रखंड क्षेत्र के झालर गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ। जब तीनों युवक गांव के निकट बहियार में खेतों में काम कर रहे थे। मृतकों की पहचान  झालर गांव निवासी शिवनारायण यादव के 22 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव एवं सुचित कुमार के 15 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक 28 वर्षीय रमेश कुमार, देवेंद्र यादव का पुत्र है। तीनों युवक बारिश से बचने के लिए खेत के समीप एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर अरविंद और बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश कुमार झुलसकर घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख नीतू हेंब्रम ने घायल रमेश को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. उत्तम कुमार की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इधर, सूचना पाकर बौंसी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अरविंद यादव के पीछे उनकी पत्नी सोनी देवी और छोटा पुत्र आयुष कुमार रह गए हैं। वहीं, बबलू कुमार की मां मालती देवी, पिता सुचित कुमार, भाई अरविंद कुमार और बहनें रेणु एवं स्वीटी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद प्रखंड प्रमुख नीतू हेंब्रम ने अस्पताल और गांव दोनों स्थानों पर पहुंचकर घायलों व मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद  का भरोसा दिलाया।

वहीँ दरभंगा मब्बी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य महिलाएं एवं एक बच्चा घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ। जब सभी महिलाएं चौर क्षेत्र में बकरी चरा रही थीं और बारिश शुरू होते ही पास के आम के बगीचे में पेड़ के नीचे शरण ले ली थी। मृतका की पहचान शाहपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रसाद मंडल की पत्नी सुजान देवी (उम्र 72 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुजान देवी मंगलवार की शाम गांव की अन्य चार-पांच महिलाओं के साथ चौर क्षेत्र में बकरी चराने गई थीं। मौसम साफ था, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी महिलाएं समीप के आम के बगीचे में एक बड़े पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गईं। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जो सीधे पेड़ के एक हिस्से पर आकर टकराई। बिजली गिरने से सुजान देवी उसकी चपेट में आ गईं और वहीं मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं पास खड़ी अन्य चार महिलाएं एवं एक बच्चा भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थाना के थानाध्यक्ष सुशील कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना पूरी तरह से प्राकृतिक आपदा से संबंधित है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक महिला के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है। इस प्रकार की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि लोगों को बारिश के दौरान विशेष रूप से खुले मैदान या पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचना चाहिए। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आकाशीय बिजली से बचाव हेतु जागरूकता फैलाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से जान-माल की क्षति को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत और दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट