LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar News : बांका में वज्रपात का कहर, धान रोपाई के दौरान 5 लोगों की हुई मौत और 4 झुलसे, इलाके में मचा कोहराम

Bihar News : बांका में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच किसानों की मौत हो गयी है. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में वज्रपात का कहर, धान रोपाई के दौरान 5
बांका में वज्रपात - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले में रविवार को हुई तेज बारिश और वज्रपात ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में धान की रोपाई और खेती के दौरान आसमानी बिजली गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकांश हादसे उस समय हुए जब किसान खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। रजौन थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया।

इधर अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर राय बहियार में धान की रोपाई कर रहे मजदूर अजय महतो की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि पास के एक पेड़ पर बिजली गिरने के बाद उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण उन्हें अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे अंचल अधिकारी आकाशदीप सिन्हा ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीना देवी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

बांका थाना क्षेत्र के खावा गांव में सबसे मार्मिक घटना सामने आई। खेत में काम कर रहे ब्रह्मदेव यादव (35) और उनके सात वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की वज्रपात से मौत हो गई। रविवार होने के कारण प्रिंस पिता के साथ खेत गया था। अचानक मौसम बदलने के बाद हुई बिजली गिरने की घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। इसी थाना क्षेत्र के गोलहू गांव में धान रोपाई के दौरान विनोद यादव (35) की भी वज्रपात से मौत हो गई। इस तरह केवल बांका थाना क्षेत्र में ही तीन लोगों की जान चली गई।

वहीं बाराहाट थाना क्षेत्र के डफरपुर गांव में खेती करने गए किसान साधु ताती की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्हें बराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने आपदा राहत कोष से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। लगातार हुई इन घटनाओं से पूरे जिले में शोक और भय का माहौल है।

NSIT
Nsmch

चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट