LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : घर में भोजन कर रहे बारातियों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की हुई मौत, तीन गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : घर में भोजन कर रहे बारातियों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी. जिससे मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीँ तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए......पढ़िए आगे

Bihar News : घर में भोजन कर रहे बारातियों पर गिरी आकाशीय बिज
बारातियों पर गिरी बिजली - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका के बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गंगटी मैदानडीह में बुधवार की शाम तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। डुमरिया गांव निवासी 26 वर्षीय विजय मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरिया से बारात लेकर लोग गंगटी के मैदानडीह टोला पहुंचे थे। विवाह समारोह के दौरान सभी बाराती एक घर में भोजन कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुई। इससे घर के भीतर बैठे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। 

हादसे में विजय मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गंगटी निवासी राजकुमार हांसदा पिता- सीताराम हांसदा रतनसार निवासी बबलू किस्कू और धेनुकट्टा (झारखंड) निवासी प्रेमलाल सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को परिजनों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्चना कुमारी ने विजय मरांडी को मृत घोषित कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिनमें राजकुमार हांसदा की स्थिति गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल, बांका रेफर कर दिया गया। 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के निर्देश पर पुलिस बल रेफरल अस्पताल पहुंचा। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट