LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

Bihar News : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा को दी गई अंतिम सलामी, पुलिसकर्मियों की नम हुई आँखें

Bihar News : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बांका टाउन थाना में पदस्थापित दारोगा सूरज भूषण सिंह को गुरुवार को पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई......पढ़िए आगे

Bihar News : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा को दी गई अ
दारोगा को अंतिम विदाई - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका टाउन थाना में पदस्थापित दारोगा सूरज भूषण सिंह की सड़क हादसे में असमय मौत के बाद गुरुवार को उन्हें बांका पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। इससे पूर्व सुबह करीब 10 बजे सदर अस्पताल में दिवंगत दारोगा के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे की दुखद खबर मिलते ही बिहारशरीफ से उनके परिजन बांका पहुंचे।

सदर अस्पताल परिसर में जैसे ही परिजनों ने दारोगा का पार्थिव शरीर देखा, उनका धैर्य जवाब दे गया और वे दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के करुण विलाप से अस्पताल परिसर का पूरा माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। उपस्थित अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शोकाकुल परिजनों को संभालने का प्रयास किया, लेकिन सभी की आंखें नम थीं।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी होने के तुरंत बाद दिवंगत दारोगा के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों, सहकर्मियों और जवानों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत दारोगा सूरज भूषण सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और पुलिस सेवा में दिए गए उत्कृष्ट योगदान को याद किया। उपस्थित सहकर्मियों ने कहा कि उनका इस तरह अचानक चले जाना पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस लाइन का माहौल बेहद भावुक बना रहा। अंतिम सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन नम आंखों के साथ पार्थिव शरीर को अपने पैतृक निवास के लिए ले गए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट: चंद्रशेखर कुमार भगत, बांका