LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR GOVERMENT JOB - शिक्षक की बेटी बनी बिहार प्रखंड कृषि अधिकारी, कामयाबी पर गांववालों ने दी बधाई

BIHAR GOVERMENT JOB - बिहार कृषि पदाधिकारी के लिए बीपीएससी ने रिजल्ट जारी किया था। जिसमें खगड़िया जिले की बेटी ने भी कामयाबी हासिल की है। इस कामयाबी पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Bihar Block Agriculture Officer
शिक्षक की बेटी बनी बिहार प्रखंड कृषि अधिकारी,- फोटो : Reporter

BIHAR GOVERMENT JOB - खगड़िया की बिटिया विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में एक और नाम सामने आया है। खगड़िया जिले के नगर परिषद क्षेत्र के कमलपुर गांव के निवासी विवेकानंद चौरसिया की पुत्री रजनी कुमारी ने पहले प्रयास में बिहार कृषि सेवा में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

रजनी कुमारी के पिता विवेकानंद चौरसिया मध्य विद्यालय डूबीयाही के प्रधानाध्यापक हैं। रजनी ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा मैट्रिक स्तर पर सरस्वती विद्यामंदिर खगड़िया से पूरी की थी। इंटर की पढ़ाई कोशी कॉलेज खगड़िया से की। इसके बाद उन्होंने BSC एग्रीकल्चर भोला पासवान शास्त्री कृषि कॉलेज पूर्णिया से और MSC मृदा विज्ञान सबौर से की। उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार एकजुट है। रजनी कुमारी के पिता विवेकानंद चौरसिया ने कहा कि बेटी की इस सफलता पर उन्हें गर्व है।

अमित की रिपोर्ट