Bihar Police: थानाध्यक्ष पर चूक पड़ी भारी, IG ने किया सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar Police: ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Kathoria SHO Suspended Over Shravan Mela Duty Lapse
पुलिस महकमे में हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar Police: बांका के कटोरिया में श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही पर पुलिस महकमे ने सख्त कार्रवाई की है। लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ वाले संवेदनशील इलाके में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार के आदेश के बाद विभागीय स्तर पर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई। मेले के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में सामने आई कथित लापरवाही को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया।

Diarch GO

कटोरिया थाना क्षेत्र श्रावणी मेले के दौरान बेहद संवेदनशील माना जाता है। सुल्तानगंज से देवघर जाने वाला महत्वपूर्ण कांवरिया पथ इसी इलाके से होकर गुजरता है। देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु इस रास्ते से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं।ऐसे में पुलिस के सामने श्रद्धालुओं की हिफाजत, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। मेला ड्यूटी में किसी भी तरह की चूक से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी वजह से वरीय अधिकारी लगातार सुरक्षा इंतजामों की निगरानी और समीक्षा कर रहे थे।निरीक्षण और समीक्षा के दौरान सामने आई लापरवाही को लेकर अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया। इसके बाद मामला वरीय स्तर तक पहुंचा और IG के निर्देश पर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कटोरिया थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के बाद बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने भी स्पष्ट कर दिया कि संवेदनशील ड्यूटी में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया कि थानाध्यक्ष को कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्हें नवगछिया जाइए कहा गया।पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को अनुशासन, जवाबदेही और ड्यूटी के प्रति गंभीरता का कड़ा संदेश माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

पुलिस विभाग की इस सख्ती से दूसरे पदाधिकारियों और जवानों में भी सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है। मेले की भीड़ के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं की हिफाजत करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें जरा सी कोताही भी अब भारी पड़ सकती है।

 चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट