LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar Politics : बिहार को क्राइम कैपिटल कहने पर भड़के जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, कहा राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे राहुल गाँधी

Bihar Politics : बिहार को क्राइम कैपिटल कहने पर भड़के जदयू के

BANKA : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने अपने तीन दिवसीय बांका दौरे के समापन पर एक प्रेस वार्ता कर दौरे के अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्तरों पर बैठकें कीं। मनीष वर्मा ने कहा कि “बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए के साथ खड़ी है और आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। जो भी सरकार बनेगी, उसके मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे।”

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि “राहुल गांधी ‘क्राइम कैपिटल’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे शब्द बिहार को पीछे धकेलने की साजिश का हिस्सा हैं। तेजस्वी यादव को लेकर भी उन्होंने तीखा बयान दिया। मनीष वर्मा ने कहा, “जो व्यक्ति खुद को युवा नेता बताते हैं, वे संकट के समय विदेश में जाकरमौज-मस्ती करते हैं। ऐसे नेता राज्य की जनता की आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतर सकते।”

Diarch GO

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में "सभी विपक्षी दलों को करारा जवाब मिलेगा और जनता एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट