LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में पानी भरे गड्ढे में फिसलने से मासूम भाई-बहन की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बांका में पानी भरे गड्ढे में गिरने से भाई बहन की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में पानी भरे गड्ढे में फिसलने से मासूम भा
भाई बहन की मौत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के पपरवा गांव में सोमवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में फिसलकर डूब गए। मृतक बच्चों की पहचान गांव निवासी मनोज यादव की 12 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी और 6 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। दोनों सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाने के क्रम में महुआ टीकर के समीप सड़क किनारे शौच के लिए गए थे, तभी यह हादसा हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा सड़क किनारे मिट्टी उठाने के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसे भरने की  कोशिश किसी ने नहीं उठाई। बारिश के कारण गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया था। इसी में फिसलकर दोनों मासूमों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पहले बच्ची का शव पानी में तैरता देखा, जिसके बाद खोजबीन के दौरान बच्चे का शव भी बरामद किया गया।

सूचना मिलते ही बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों के पिता मनोज यादव दिल्ली में मिस्त्री का काम करते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों ने विभाग और संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चों का पांव फिसल गया, जिससे दोनों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट