LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

छठ प्रसाद लेकर ससुराल जा रहे दामाद की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

छठ प्रसाद लेकर ससुराल जा रहे दामाद की दर्दनाक मौत, परिवार मे

Banka  - बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत   गोरगम्मा मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नारायणपुर सजोर निवासी हीरा हरिजन (दामाद) की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से हीरा हरिजन को अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

परिजनों ने बताया कि मृतक अपने दो संबंधियों के साथ बैलारी गांव में छठ महापर्व की प्रसादी पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान गोरगम्मा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुस गई और एक बबुल के पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में बाइक पर सवार अन्य दो लोग भी जख्मी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट