LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : बांका में बदमाशों ने किशोरी की निर्मम हत्या कर बांध किनारे फेंका शव, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime : बांका में बदमाशों ने किशोरी की निर्मम हत्या कर

BANKA : बांका सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरेली गांव में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी की गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका की पहचान चमरेली गांव निवासी अधिवक्ता शशि भूषण उर्फ कवि झा की 17 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है कि किशोरी का शव उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर करबिला बांध के किनारे पानी में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि सुप्रिया के लापता होने को लेकर एक दिन पूर्व ही बांका सदर थाना में गुमशुदगी की लिखित आवेदन दी गई थी। शनिवार की सुबह करबिला बांध की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने पानी के किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद शोर मचाया गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव की पहचान की गई।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास, थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर जांच में जुट गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट