LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime : बांका में स्वर्ण व्यवसायी से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटे लाखों के गहने, विरोध करने पर चाकू मारकर किया जख्मी

Bihar Crime : बांका में बेख़ौफ़ बदमाशों ने स्वर्ण व्य्वास्यी से दिनदहाड़े लाखों रूपये के गहने लूट लिए. विरोध करने पर उन्होंने उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बांका में स्वर्ण व्यवसायी से दिनदहाड़े बदमाशों
स्वर्ण व्यवसायी से लूट - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया गांव के पास शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की और विरोध करने पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यवसायी की पहचान सबलपुर निवासी बाबूलाल साह के रूप में हुई है, जो लखपुरा में आभूषण की दुकान चलाते हैं। जब बाबूलाल साह रोज की तरह स्कूटी से अपनी दुकान के लिए निकल रहे थे। जैसे ही वे लौढ़िया गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और स्कूटी की चाबी छीन ली। इसके बाद अपराधी स्कूटी की डिक्की में रखे गहनों वाले बैग को निकालने लगे।

बाबूलाल साह ने जब लूट का विरोध किया और शोर मचाया, तो अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अपराधी गहनों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बाबूलाल साह को इलाज के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट