LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : बांका में दुसरे युवक से बात करने के शक में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बांका में दुसरे युवक से बात करने के शक मे

BANKA : जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के तुरडीह गांव में हुई महिला बिजली देवी की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की।

प्रेम प्रसंग में उत्पन्न विवाद बनी हत्या की वजह

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपित छोटू कुमार (निवासी बरमनिया गांव), मृतका बिजली देवी का प्रेमी था। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि उनके प्रेम संबंधों में उत्पन्न हुए अविश्वास और विवाद के कारण ही छोटू कुमार ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। 

विशेष टीम ने साक्ष्यों के आधार पर की त्वरित कार्रवाई

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए, बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने घटनास्थल से एफएसएल टीम (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्यारे छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

दूसरे युवक से बात करने के शक में किया मर्डर

पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतका बिजली देवी मोबाइल फोन पर किसी अन्य युवक से बातचीत कर रही थी, जिससे आरोपित छोटू कुमार नाराज था। इसी शक और आक्रोश में उसने बिजली देवी को मटन पार्टी का झांसा देकर तुरडीह गांव के समीप खेत में बुलाया। खेत में पहुंचने के बाद छोटू कुमार ने चाकू से बिजली देवी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

NSIT
Nsmch

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

एसपी ने बताया कि आरोपी छोटू कुमार से फिलहाल पूछताछ जारी है ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके। बांका पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न केवल हत्यारे को पकड़ा है, बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट