LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Accident In Banka: देवघर से पूजा करके लौटते समय गाड़ी पलटने से एक दर्जन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

एक कावरिया बाहन पलटने से एक दर्जन कांवरिया घायल हो गये l सभी कांवरिया समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के रहने वाले हैं

Accident In Banka
रफ्तार का कहर- फोटो : Reporter

Accident In Banka: बांका जिले के सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर जिलेबीया मोड़ के निकट एक कावरिया वाहन के पलटने से लगभग एक दर्जन कांवरिया घायल हो गए। सभी कांवरिया समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निवासी थे। वे देवघर से पूजा करके लौटते समय चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। 

स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बेलहर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉक्टर राय बहादुर द्वारा किया गया। इस बीच, छह घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए बांका रेफर किया गया है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

घायल कांवरियों में चांद मुनि देवी, लीला देवी, कमलेश राम, राजमणि देवी, अविनाश वर्मा, रणधीर कुमार, राज मती देवी, प्रेमचंद महतो, सरवन कुमार और रामवती देवी शामिल हैं।

चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट