Bihar Road Accident: बांका में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की मौत, गांवों में पसरा मातम

Bihar Road Accident: एक खौफनाक सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां लील लीं, जबकि दो युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। ...

Bihar Road Accident

Bihar Road Accident: बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक खौफनाक सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां लील लीं, जबकि दो युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना रात करीब साढ़े 9 बजे सठियारी कॉम्प्लेक्स के पास हुई, जब दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की लाश कुछ देर बाद एक नहर से बरामद की गई, जहां वह टक्कर के बाद बाइक समेत गिर गया था। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने खैरा और बिशनपुर गांवों को मातम में डुबो दिया है।

Diarch GO

मृतकों की पहचान खैरा निवासी मोहम्मद अजीज, बिशनपुर के मोहम्मद सद्दाम और मोहम्मद जसीम के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद उमर और आजाद आलम को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजीज और उमर कपड़ा सिलवाने जा रहे थे, वहीं सद्दाम और आजाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंधेरे और तेज रफ्तार की वजह से दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंचते ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया गया है। धोरैया थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, घटना की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

एक और सड़क बना काल, तीन परिवारों की खुशियां उजड़ गईं।गांवों में मातम पसरा है, आंखें नम हैं और सवाल हवा में गूंज रहा है कि कब सुधरेंगे बिहार के खतरनाक सड़क हालात?

रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार भगत