LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : बांका में मातम में बदली करमा–धरमा पर्व की खुशियाँ, डूबने से चार मासूम बच्चों की हुई मौत

Bihar News : बिहार के बांका जिले में कर्मा-धर्मा पर्व की खुशियाँ अचानक मातम में बदल गयी. जहाँ डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गयी.......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में मातम में बदली करमा–धरमा पर्व की खुशिय
डूबने से मासूम की मौत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : करमा–धरमा पर्व की उमंग इस बार बांका जिले में मातम में बदल गई। नहाय–खाय के अवसर पर जिले के अलग-अलग इलाकों में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। तीन अलग-अलग घटनाओं में यह हादसे हुए। एक ही दिन घटित इन हृदयविदारक घटनाओं ने परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया।

पहली घटना धोरैया प्रखंड के सिरादे गांव की

 धोरैया प्रखंड के सिरादे गांव में मंगलवार को तेतरिया बांध में स्नान करने गए छह वर्षीय अभय कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक मुकेश धौल का सबसे छोटा पुत्र था। परिजनों के अनुसार, मां ने उसे स्नान करने से रोका था, लेकिन वह चोरी-छिपे अन्य बच्चों के साथ नहाने चला गया। स्नान कर रहे बड़े बच्चों को पैरों से कुछ अजीब महसूस हुआ। पास जाकर देखा तो अभय पानी में अचेत पड़ा था। ग्रामीण उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना धनकुंड थाना क्षेत्र के सेनचक गांव की

धनकुंड थाना क्षेत्र के सेनचक गांव स्थित पचरूखी नहर पुल के पास मंगलवार को करमा पर्व को लेकर गांव की कई बच्चियां नहाने पहुंचीं थीं। इसी दौरान कटहरा गांव के योगेंद्र तांती की पुत्री गोरी कुमारी और अमित राम की पुत्री प्रिया कुमारी गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। अन्य बच्चियों ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव नहर से निकाला गया। घटना की सूचना पर धनकुंड थाना पुलिस और धोरैया प्रखंड के अंचलाधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिया।

तीसरी घटना फुल्लीडुमर प्रखंड की 

फुल्लीडुमर प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत बदलाचक गांव के कुछ बच्चे नहाने के लिए ओड़खाना बांध पहुंचे थे। नहाने के क्रम में बदलाचक गांव निवासी पिंटू कापरी की दो पुत्रियां – अंशु कुमारी (15 वर्ष) एवं सोनाक्षी कुमारी (12 वर्ष) गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में भर्ती कराया। जहां सोनाक्षी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोनाक्षी की मौत हो गई, जबकि अंशु की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद बेलहर विधायक मनोज यादव, प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।

NSIT
Nsmch

पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

करमा–धरमा पर्व की उमंग जिले में हुए हादसों से गहरे दुख में बदल गई। एक ही दिन में पांच मासूमों की जान चली गई। घटनाओं के बाद गांव-गांव में मातम का माहौल है। परिजन लगातार दहाड़ मारकर रो रहे हैं और पूरे गांव के लोग गमगीन हैं। प्रशासन ने सभी मृतकों के परिजनों को सरकारी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

बांका से चन्द्रशेखर भगत की रिपोर्ट