LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

महागठबंधन प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, इस मामले में हुई कार्रवाई

महागठबंधन प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर

Banka -बांका केअमरपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजनीतिक हलचलें तेज़ हैं। इसी क्रम में महागठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित हरि किशुन भगत कॉलेज परिसर में प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के द्वारा बिना अनुमति के चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इस संबंध में अमरपुर की अंचल अधिकारी (सीओ) रजनी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अंचल अधिकारी ने बताया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बिना प्रशासनिक अनुमति के चुनावी सभा या जनसभा करना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन सख्त है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और संबंधित दस्तावेज़ एकत्र किए। इस मामले में थाना स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट