LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road accident: बांका में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, दर्जन भर यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक को मामूली क्षति पहुंची है।

Banka Road accident
बस-ट्रक की भीषण टक्कर- फोटो : reporter

Bihar Road accident:बांका के बौसी थाना क्षेत्र के हसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बौसी ब्लॉक मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक को मामूली क्षति पहुंची है। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना सुबह 9:00 बजे के आसपास हुई, जब राजलक्ष्मी बस हसडीहा की ओर से आ रही थी और ट्रक भागलपुर की दिशा से। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्लॉक मोड़ से कुछ ही दूरी पर ट्रक ने विपरीत दिशा से आकर बस में सीधी टक्कर मार दी, जिससे बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया और यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे बौसी थाना के एसआई विनय कांत और गोरखनाथ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बौसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बस चालक शंभू सिंह (पिता–रौशन सिंह) और प्रेम कुमार (श्यामपुर निवासी) को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान:

गणेश कुमार (4 वर्ष), पिता–विष्णु चौधरी, साथ में बुआ आशा देवी, निवासी–दिघी, झारखंड

रीता देवी (22 वर्ष), पिता–विष्णु चौधरी

कैलाश पंडित (40 वर्ष), पिता–कमल पंडित, लीलादह, पौड़या, झारखंड

डोली देवी (30 वर्ष), पति–तुलसी राम, जसीडीह, देवघर

निशा कुमारी (25 वर्ष), शिक्षिका, राजौन जा रही थीं, पति–चौधरी चरण यादव, निवासी–भूरभूरी, बौसी

NSIT
Nsmch

खुशबू (32 वर्ष), शिक्षिका, बटसार हाई स्कूल, निवासी–जसीडीह, धोरैया

तुलसी राम (38 वर्ष), पिता–शनीचर राम, देवघर, बमपास टाउन

दिनेश प्रसाद शर्मा (66 वर्ष), पिता–स्व. भृगुनाथ शर्मा, दलिया निवासी

बिनोद कुमार यादव (47 वर्ष), पिता–सुरेंद्र यादव, तीतरिया निवासी

प्रेम कुमार (35 वर्ष), निवासी–श्यामपुर

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई की जान बच सकी। इलाके में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट