LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : महिला इंजीनियर को फेसबुक पर शादीशुदा युवक से हुई मुहब्बत, घर से भागकर लिए सात फेरे, अब पति पर दहेज़ मांगने के साथ तीसरी शादी का लगाया आरोप

Bihar News : बिहार में एक महिला इंजीनियर को फेसबुक पर युवक से मुहब्बत हो गयी. जिसके बाद उसने भागकर शादी कर ली. अब महिला ने युवक पर तीसरी शादी करने का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : महिला इंजीनियर को फेसबुक पर शादीशुदा युवक से हु
हवा हुई मोहब्बत - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ एक प्रेम संबंध अब दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी और बहुविवाह के संगीन आरोपों में तब्दील हो गया है। शंभूगंज थाना क्षेत्र के चटमाडीह गांव की रहने वाली नीलू कुमारी ने अपने पति नवनीत राज के खिलाफ न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर न केवल उसे प्रताड़ित किया, बल्कि उसे धोखे में रखकर तीसरी शादी भी रचा ली।

पीड़िता नीलू कुमारी नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। घटना की पृष्ठभूमि साल 2023 से जुड़ी है, जब फेसबुक के माध्यम से उनकी दोस्ती मुंगेर जिले के फरदा गांव निवासी नवनीत राज से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों परिवारों की रजामंदी से साल 2024 में धूमधाम से उनकी शादी संपन्न हुई। शादी के बाद नीलू ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन खुशियों का यह माहौल ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका।

नीलू का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार अचानक बदल गया। उससे मायके से 10 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जाने लगा। जब नीलू ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे लगातार घर से निकालने की धमकियां दी जाने लगीं, जिससे तंग आकर वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगी। इसी बीच उसे पति के पुराने रिश्तों की भनक लगी।

प्रताड़ना के बीच नीलू को पता चला कि नवनीत राज पहले से शादीशुदा था और उसने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए ही नीलू से विवाह किया था। जब नीलू ने इस विश्वासघात का विरोध किया, तो प्रताड़ना का सिलसिला और उग्र हो गया। पीड़िता का दावा है कि दहेज की लालसा और उसकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए नवनीत ने अब मधुबनी जिले की शिवानी कुमारी नामक युवती से तीसरी शादी कर ली है। इस खबर ने पीड़िता को झकझोर कर रख दिया है।

NSIT
Nsmch

न्याय की उम्मीद लिए नीलू सोमवार को अपनी मां के साथ शंभूगंज थाना पहुंची और थानाध्यक्ष को पूरी आपबीती सुनाई। उसने पति पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और बिना तलाक के बहुविवाह जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों की पुष्टि होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बांका से चंद्रशेखर की रिपोर्ट