LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News : बांका में पारिवारिक कलह ने छीन ली तीन जिंदगियां, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान...

Bihar News : बांका में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में पारिवारिक कलह ने छीन ली तीन जिंदगियां
महिला ने दो बच्चों संग दी जान - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के बियाही गांव से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ गांव के ही एक कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव कुएं से बरामद किए गए हैं। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय प्रशासन जांच में जुट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बियाही मोड़ निवासी चंदन यादव की 25 वर्षीय पत्नी सुजीता देवी के रूप में हुई है। उसके साथ 5 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और 15 माह की पुत्री भवानी कुमारी के शव भी कुएं से बरामद किए गए हैं।

विवाद के बाद घर से निकल गई थी महिला

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को सुजीता देवी का अपनी सास के साथ घास काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकल गई थी। परिजनों को लगा कि वह कुछ समय बाद लौट आएगी, लेकिन बुधवार सुबह गांव के बहियार स्थित एक कुएं में एक बच्चे का शव तैरते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद भी कुएं से शव निकालने में जुट गए। कुछ ही देर में कुएं से तीनों के शव बरामद कर लिए गए। यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

पति करता था मारपीट, पंचायत में हुआ था मामला

मृतका के भाई सुंदर यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बहन के साथ लंबे समय से घरेलू हिंसा हो रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही बहनोई चंदन यादव ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए कहा था कि सुजीता मां से झगड़ा कर रही है, जाकर उसे समझाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा। सुंदर यादव के मुताबिक, चंदन अक्सर सुजीता को पीटता था। इस मुद्दे को लेकर पिछले सावन महीने में गांव की पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें मुखिया और सरपंच की मौजूदगी में चंदन से एक बोंड भरवाया गया था कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा। इस मामले की सूचना थाना को भी दी गई थी।

सास-ससुर फरार, पति मुंबई में करता है नौकरी

घटना के बाद से मृतका की सास और ससुर  शंकर यादव घर से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, पति चंदन यादव फिलहाल मुंबई में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। मृतका का मायका जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में पड़ता है। परिजनों ने चांदन पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

NSIT
Nsmch

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही चांदन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। चांदन थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट