Bihar News : आय से अधिक संपत्ति का मामला, कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के बांका सहित 6 ठिकानों पर EOU ने मारा छापा

Bihar News : सरकारी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के पैतृक आवास पर कई घंटे तक छापेमारी की...पढ़िए आगे

Bihar News : आय से अधिक संपत्ति का मामला, कार्यपालक अभियंता
ईओयू का छापा - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : सरकारी सेवा में रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों में घिरे लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी पर शिकंजा कस गया है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गुरुवार को उनके बांका स्थित पैतृक आवास सहित राज्यभर के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।

यह कार्रवाई EOU द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले के तहत की गई है। जांच के क्रम में अधिकारी अरविंद चौधरी से जुड़े राज्य के चार अलग-अलग जिलों में स्थित कुल छह ठिकानों पर एक साथ EOU की टीमों ने दबिश दी, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अभियंता के पैतृक गांव बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह स्थित आवास पर EOU की टीम ने घंटों तक सघन तलाशी ली। इस दौरान घर के कोने-कोने को खंगाला गया और संपत्ति, बैंक खातों, निवेश तथा जमीन-जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला गया।

Diarch GO

छापेमारी के दौरान टीम को वित्तीय अनियमितताओं और अचल संपत्तियों से जुड़े कौन-कौन से ठोस प्रमाण या बरामदगी हुई है, इस पर EOU के अधिकारियों ने फिलहाल गोपनीयता बनाए रखी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही बरामदगी और कुल संपत्ति का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

दिनभर चली इस बड़ी कार्रवाई के बाद संबंधित इलाकों और प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। माना जा रहा है कि दस्तावेजों की विस्तृत स्क्रूटनी के बाद कार्यपालक अभियंता की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

NSIT
Nsmch

चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट