Bihar News : बांका में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किया जब्त, ढाई लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Bihar News : बांका जिले में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन ने की ब
अवैध खनन पर शिकंजा - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के सख्त निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर चार वाहनों को जब्त किया है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त माफियाओं और धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए खनन विभाग ने बताया कि टीम ने रजौन थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे दो जुगाड़ गाड़ी और एक ट्रैक्टर को जब्त किया। वहीं बांका थाना क्षेत्र से अवैध परिवहन में शामिल एक ऑटो को पकड़कर जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी चारों वाहनों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 2.50 लाख (ढाई लाख) रुपये का आर्थिक दंड (जुर्माना) अधिरोपित किया गया है। इसके साथ ही संबंधित वाहन चालकों व स्वामियों के खिलाफ स्थानीय थानों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।

Diarch GO

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने खनन पदाधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देश दिया है कि जिले के किसी भी हिस्से में अवैध खनन को पूरी तरह से रोका जाए। उन्होंने अवैध खनन, बालू के अवैध परिवहन और अनधिकृत भंडारण करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित आधार पर सघन अभियान चलाकर बिना किसी रियायत के कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

मामले पर जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि पर्यावरण और राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले बालू माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन और खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन का यह सख्त अभियान आगे भी लगातार और पूरी कड़ाई के साथ जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

चन्द्रशेखर की रिपोर्ट