LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

Bihar News : बांका में डायल 112 के ड्राईवर पर लोहे की रॉड से हमला, सिर फटने से हुआ लहूलुहान, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकोल गांव के पास 112 आपातकालीन सेवा के चालक बलवंत कुमार सिंह पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में डायल 112 के ड्राईवर पर लोहे की रॉड से
चालक पर हमला - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल के पास शनिवार सुबह 112 आपात सेवा के चालक बलवंत कुमार सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में चालक के सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल चालक का इलाज कराया जा रहा है।

विवाद के बाद पिटाई 

जानकारी के अनुसार, 112 आपात सेवा की गाड़ी रामकोल के पास खड़ी थी। इसी दौरान स्थानीय निवासी फंटूस यादव किसी बात को लेकर चालक बलवंत कुमार सिंह से उलझ गया। दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। चालक द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से चालक लहूलुहान हो गए।घटना के बाद 112 वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल चालक को तत्काल पंजवारा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीएचसी बाराहाट रेफर कर दिया।

हमलावर के विक्षिप्त होने की भी चर्चा

घटना के संबंध में यह भी जानकारी सामने आई है कि हमलावर मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 112 सेवा के चालक के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट