LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Voter Adhikar Yatra : राहुल तेजस्वी के वोटर अधिकार यात्रा पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कसा तंज, कहा-एक ने परिवार ने देश तो दूसरे ने बिहार को लूटा

Voter Adhikar Yatra : राहुल तेजस्वी के वोटर अधिकार यात्रा पर

BANKA : बांका में आयोजित एनडीए विधानसभा सम्मेलन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार एनडीए के नेतृत्व में लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़क निर्माण की रफ्तार तेज हुई है, गांव-गांव तक जलापूर्ति योजनाएँ पहुँच रही हैं। गंगा का पानी हनुमाना डेम तक पहुँचाया जा रहा है, उद्योगों की स्थापना हो रही है। 

कहा की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत विधवा और विकलांग पेंशन में बढ़ोतरी की है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में दो लुटेरे घूम रहे हैं—एक का परिवार देश को लूट चुका है और दूसरे ने बिहार को लूटा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनेगी।

सम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, मंत्री महेश्वर हजारी, बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया के पूर्व विधायक मनीष कुमार, कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष और लोजपा जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। 

इस मौके पर एनडीए घटक दलों के सभी प्रमुख नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंद्रशेखर भवन में सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट