LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: बेखौफ अपराधियों का तांडव, उपमुखिया पर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला, ढाई लाख की लूट

Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इसी कड़ी में अपराधियों ने उपमुखिया सह सीएसपी संचालक से ढाई लाख की लूट की है। अपराधियों ने पहले गोली चलाई फिर धारधार हथियार से वार किया। पढ़िए आगे..

ढाई लाख की लूट
ढाई लाख की लूट - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच बांका जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपए की लूट की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर हमला भी किया है। इस घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है। 

 उपमुखिया से ढाई लाख की लूट 

दरअसल, पूरा मामला बांका टाउन थाना क्षेत्र का है। जहां कर्मा पंचायत में उपमुखिया सह सीएसपी संचालक राजेश कुमार चौधरी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाकर और धारदार हथियार से हमला कर ढाई लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, भटकुंडी गांव निवासी राजेश कुमार चौधरी शुक्रवार शाम बांका स्थित बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुडाहारा स्टेशन के आगे मोड़ के पास पहुंचे, तभी पल्सर बाइक सवार दो युवक, जिन्होंने काले रंग का हेलमेट पहन रखा था, वहां पहुंचे और उनकी बाइक रोक दी। 

Diarch GO

पहले मारी गोली फिर गर्दन पर धारधार हथियार से वार 

इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। पीड़ित के अनुसार, एक अपराधी ने पिस्टल से गोली फायर की, जबकि दूसरे बदमाश ने पीछे से गर्दन पर नुकीले धारदार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजेश चौधरी ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में राजेश चौधरी ने शोर मचाया।

उपमुखिया की हालत गंभीर 

राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देख तत्काल सहायता की और इसकी सूचना उनके मित्र व मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह को दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका ले जाया गया। सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विक्रम सत्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे जांच कराई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की दाहिनी ओर गर्दन पर धारदार हथियार से गहरा वार किया गया है, जिससे नस कटने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी 

हालांकि एक्स-रे रिपोर्ट में गोली या छर्रे के फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बांका टाउन थाना के एसआई ब्रज किशोर सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पीड़ित के बड़े साले की ओर से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बांका टाउन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और आसपास के इलाकों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट