LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : बांका में अपराधियों ने मुखिया और बेटे पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बांका में अपराधियों ने मुखिया व उसके बेटे पर जानलेवा कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बांका में अपराधियों ने मुखिया और बेटे पर किया
मुखिया पर जानलेवा हमला - फोटो : chandrashekhar

BANKA : जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश मोड़ चौक पर मंगलवार की संध्या बिशनपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार और उनके पुत्र हिमांशु कुमार पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु कुमार की बाइक चौक पर खड़ी एक अन्य बाइक से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हिमांशु ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

बचाव के लिए मौके पर पहुंचे मुखिया आशुतोष कुमार पर भी चाकू से वार किया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। अमरपुर थाना पुलिस तुरंत पहुंची और जनकपुर निवासी रीपू कुमार तथा खंजरपुर निवासी पांडव कुमार को एक पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बांका एसडीपीओ अमर विश्वास खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट