LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार ने बांका को दी 362 करोड़ की सौगात, ओढनि डैम की रिसॉर्ट का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को प्रगति यात्रा के तहत बांका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रजौन के बाबरचक में स्थित उन्नति ग्राम का निरीक्षण किया और उसका उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 362 करोड़ रुपये की 178 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Pragati Yatra
बांका को 362 करोड़ की सौगात- फोटो : Reporter

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका पहुंचे। सीएम नीतीश ने  बांकावासियों को 362करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। बांका के रजौन प्रखंड के   बाबरचक गांव  में स्मार्ट विलेज,  बांका के ओढ़नी डैम में रिसोर्ट और कैफेटेरिया का  एवं राजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं 128करोड़ 50लाख की 161योजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रजौन के बाबरचक में स्थित उन्नति ग्राम का दौरा किया, जहां उन्होंने इसका उद्घाटन किया। वह यहां लगभग आधे घंटे तक उपस्थित रहे। इस समय के दौरान, उन्होंने उन्नति ग्राम परिसर में निर्मित मॉडल स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाब और खेल मैदान का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने जीविका के विभिन्न स्टॉल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी को 103 करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया।

NSIT
Nsmch

सीएम नीतीश ने  362 करोड़ की योजनाओं का सौगात बांका जिला को दिया। मुख्यमंत्री जी सबसे पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक पहुंचे। वहां की योजनाओं का उद्घाटन कर वहां से ओढ़नी डैम होते हुए राजपुर पहुंचे । वहां से सड़क के रास्ते बांका के लिए निकले जहां सबसे पहले पुलिस केन्द्र बांका पहुंचे, उसके बाद जिला अतिथि गृह के लिए निकले। दोपहर 2:00 बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किया।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को प्रगति यात्रा के तहत बांका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रजौन के बाबरचक में स्थित उन्नति ग्राम का निरीक्षण किया और उसका उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 362 करोड़ रुपये की 178 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें 234 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का शिलान्यास और 128 करोड़ 50 लाख रुपये की 161 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इसके अतिरिक्त, नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों को 103 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट