LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics : सीएम नीतीश ने की थी जिस महिला विधायक के खूबसूरती की तारीफ, उनका बीजेपी ने काट दिया टिकट, नए चेहरे को दिया मौका, जानिए कौन

Bihar Politics : बिहार विधानसभा में जिस महिला विधायक की खुबसुरती की सीएम नीतीश ने तारीफ किया था. उसका टिकट बीजेपी ने काट दिया है......पढ़िए आगे

Bihar Politics : सीएम नीतीश ने की थी जिस महिला विधायक के खूब
खूबसूरत महिला विधायक का कटा टिकट - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कटोरिया सीट से वर्तमान विधायक निक्की हेंब्रम का टिकट काटते हुए एक नए चेहरे पूरन लाल टुडू पर भरोसा जताया है। पार्टी के इस निर्णय ने कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे दिया है। बीजेपी के उम्मीदवार पूरन लाल टुडू लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक पृष्ठभूमि और क्षेत्र में सादगीपूर्ण छवि ने पार्टी नेतृत्व का ध्यान आकर्षित किया है। पूरन लाल टुडू एक साधारण परिवार से आते हैं, जो उनकी उम्मीदवारी को और भी खास बनाती है।

परिवार की बात करें तो, पूरन लाल टुडू की पत्नी, पूजा मुर्मू, वर्तमान में बोसी प्रखंड की सांगा पंचायत की मुखिया हैं। उनकी यह स्थानीय पकड़ और जनसेवा में भागीदारी भी टिकट मिलने का एक अहम कारण मानी जा रही है। वहीं, पार्टी सूत्रों के अनुसार, वर्तमान विधायक निक्की हेंब्रम का टिकट काटने के पीछे संगठन में उनकी कमजोर पकड़ और कुछ पारिवारिक विवादों को मुख्य कारण बताया गया है। बीजेपी का यह फैसला साफ दर्शाता है कि पार्टी संगठनात्मक पृष्ठभूमि और साफ छवि को प्राथमिकता दे रही है। बीजेपी के इस निर्णय के बाद कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पूरन लाल टुडू के सामने अब इस सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती होगी।

बता दें की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 71 कैंडिडेट के नामों का औपचारिक ऐलान किया है। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इन नामों की घोषणा की। जारी की गई पहली सूची में, बीजेपी ने 9 महिलाओं को टिकट देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकेत दिया है। यह दिखाता है कि पार्टी विभिन्न वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित कर रही है।

बीजेपी इस चुनाव में एनडीए के अहम घटक दल के रूप में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। एनडीए गठबंधन के तहत हुए सीटों के बंटवारे के अनुसार, बीजेपी को इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ना है। यह पहली सूची बीजेपी की चुनावी रणनीति को दर्शाती है, जिसके तहत पार्टी जल्द से जल्द अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर चुनावी तैयारी को गति देना चाहती है। 

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट