LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Nitish Kumar : देवघर जाने वाले कांवर यात्रियों को सीएम नीतीश ने दी खास सौगात, बांका में हुई बड़ी घोषणा,करोड़ों रुपए की परियोजना स्वीकृत

कांवर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए सीएम नीतीश ने रविवार को अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में बांका में एक महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति देने की घोषणा की.

Nitish Kumar
Nitish Kumar in Pragati Yatra - फोटो : news4nation

Nitish Kumar : प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को देवघर जाने वाले कांवर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी. उन्होंने बांका जिले के अपने दौरे में जिले को लेकर कई परियोजना की घोषणा की. इसमें कांवर यात्रियों को सुविधा देते हुए एक खास सड़क के चौड़ीकरण का ऐलान किया. 

सीएम नीतीश की ओर से मिली इस सौगात के तहत बाँका-अमरपुर राज्य उच्च पथ-25 का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे भागलपुर और बांका के बीच बेहतर सड़क सम्पर्कता स्थापित होगी और लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होगी।  

बांका जिले को लेकर हुई प्रमुख घोषणाओं में "बाँका में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल" का निर्माण कराया जायेगा। सीएम नीतीश ने अपने दौरे में इसके निर्माण के लिए चिन्हित भूमि को देखने गये। साथ ही सुल्तानगंज से दर्दमारा बोर्डर तक काँवरिया कच्चे पथ के बगल से गुजरने वाले राज्य उच्च पथ संख्या-22 का चौड़ीकरण किया जायेगा। यह पथ भागलपुर, मुंगेर एवं बाँका जिलों से गुजरता है।

अमरपुर में ग्रिड सब-स्टेशन तथा बौंसी एवं बेलहर में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। बाँका जिला अन्तर्गत कटोरिया में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। रजौन प्रखंड में कतरिया नदी पर बरौनी गाँव में एक नया चेक डैम बनाया जायेगा। कटोरिया में पूर्व से उपलब्ध लगभग 193 एकड़ सरकारी भूमि एवं आवश्यकतानुसार लगभग 37 एकड़ भू-अर्जित जगह पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा।

NSIT
Nsmch

गंगा नदी का पानी हनुमाना डैम में पहुँचाया जायेगा। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी। बाँका जिले में बौंसी एवं बराहाट प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।