LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News : बांका में पुलिस और बालू माफियाओं के बीच हुई झड़प, युवक को लगी गोली, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बांका में पुलिस और बालू माफियाओं के बीच ह

BANKA : बांका–जमुई जिले की सीमा स्थित भूसी गांव के समीप मंगलवार देर रात पुलिस और बालू माफियाओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के पिंटू यादव के रूप में की गई है। उसे पहले कटोरिया अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, झाझा पुलिस अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी।

इस दौरान एक बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इसी बीच ग्रामीणों ने रास्ता अवरुद्ध कर पुलिस टीम का विरोध किया और पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया कि भीड़ ने गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया और हथियार छीनने की कोशिश की। पिस्तौल छीनने के प्रयास में चली गोली युवक पिंटू यादव के पैर में जा लगी। घटना के बाद बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया और सुईया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

इधर, घायल युवक पिंटू यादव ने पुलिस की बातों को खारिज करते हुए कहा कि दो दिन से गांव में रात के समय ड्रोन उड़ते देखे जा रहे थे। मंगलवार की रात भी सादे लिबास में कुछ लोग दिखाई दिए। पूछताछ करने पर उन्होंने पकड़ लिया और इसी दौरान गोली चला दी।

ग्रामीणों का भी कहना है कि बांका के सुईया और जमुई के झाझा थाना क्षेत्र की सीमा पर कई दिनों से ड्रोन देखे जा रहे हैं। वहीं, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि झाझा पुलिस के आवेदन पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट