LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Banka News : प्रगति यात्रा के तहत कल बांका जायेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्मार्ट विलेज़ सहित कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Banka News : प्रगति यात्रा के तहत कल बांका जायेंगे मुख्यमंत्

Banka : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान दो फरवरी क़ो बांका पहुचेंगे l जहाँ जिलेवासियों क़ो कई बड़ी योजनाओं क़ी सौगात देंगेl सबसे पहले रजोन प्रखंड के बाबरचक गाँव के पास बने बिहार के पहले स्मार्ट विलेज़ का उद्घाटन करेंगे l दस एकड़ तीस डिसमिल के एरिया मे बने इस स्मार्ट विलेज़ में सरकार द्वारा 164 भूमिहीन परिवारों को जमीन के साथ घर बनाकर एवं सभी बुनियादी सुविधायें दी जाएगी l 

पहले चरण में 65 परिवारों क़ो मकान दे दिया जा चूका है l जिसका मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगेl साथ ही जीविका दीदियों के द्वारा किये जा रहे विभिन्न स्टालों का जायजा लेंगेl मुख्यमंत्री के आने क़ो लेकर स्थानीय लोगों और जीविका दीदियों में काफ़ी खुशी है l वहीँ मुख्यमंत्री के आने क़ो लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है l इसके अलावे मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर गाँव में मेडिकल कॉलेज क़ी जमीन का अवलोकन करेगेंl 

साथ ही बांका ओढ़नी डेम मे बने रिजॉर्ट का उद्घाटन करेंगे एवं बांका समाहरणालय में विकास योजनाओं क़ी समीक्षातमक बैठक करेंगे l मुख्यमंत्री के आने को लेकर धोरैया के पूर्व विधायक मनीष कुमार ने बाबरचक के आसपास के गांवों मे जनसम्पर्क किया l कहा क़ी ये धोरैया एवं रजोन इलाके के लोगों के लिए गर्व क़ी बात है l

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट