LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News:बांका में लोकतंत्र का उत्सव , पैरालंपिक स्टार नेतृत्व में निकली मतदाता जागरूकता रैली

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 : विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से एक भव्य रैली निकाली गई, जिसने शहर का माहौल लोकतांत्रिक जोश से भर दिया।

Bihar News:बांका में लोकतंत्र का उत्सव , पैरालंपिक स्टार  ने
पैरालंपिक स्टार नेतृत्व में निकली मतदाता जागरूकता रैली- फोटो : REPORTER

Bihar News:बांका जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से एक भव्य रैली निकाली गई, जिसने शहर का माहौल लोकतांत्रिक जोश से भर दिया। इस रैली का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी एवं स्वीप आइकॉन अर्चना कुमारी ने किया।

रैली को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, यही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है, ताकि हर नागरिक की आवाज़ चुनावी प्रक्रिया में शामिल हो सके।

रैली समाहरणालय से निकलकर गांधी चौक, शिवाजी चौक होते हुए पूरे शहर में घूमी। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी ‘मतदान है हमारा अधिकार’ जैसे नारों के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल दिखे।

अर्चना कुमारी के नेतृत्व में निकली इस रैली ने शहर में ऊर्जा, जागरूकता और प्रेरणा का माहौल बना दिया। अर्चना ने कहा हमारे एक वोट से बदलाव की दिशा तय होती है, इसलिए मतदान अवश्य करें।

NSIT
Nsmch

रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्वयंसेवी संगठन, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी रही। सभी के हाथों में स्लोगन बैनर और झंडे थे पहले मतदान, फिर जलपान, मतदान करें, देश गढ़ें, “हर वोट जरूरी है।

पूरा शहर लोकतांत्रिक उत्सव में डूबा नजर आया। यह रैली न सिर्फ मतदान के प्रति जनजागरण का संदेश लेकर निकली, बल्कि यह साबित कर गई कि बांका के लोग लोकतंत्र की ताकत को दिल से समझते हैं।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट