LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

CBI का बड़ा एक्शन: 43 करोड़ के लोन के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

10 साल से फरार 43 करोड़ के लोन के नाम पर ठगी करने वाला जो खुद को बताता था कभी RBI का तो कभी CBI का अफसर हुआ होटल से गिरफ्तार

CBI का बड़ा एक्शन: 43 करोड़ के लोन के नाम पर ठगी करने वाला ग
CBI का बड़ा एक्शन: 43 करोड़ के लोन के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार - फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार में सीबीआई (CBI) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी अमित कुमार सिंह उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से आई सीबीआई की विशेष टीम ने बांका जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से रजौन थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर आरोपी और उसके दो साथियों को दबोच लिया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम तीनों को अपने साथ दिल्ली लेकर रवाना हो गई है।

10 साल से था फरार, खुद को बताता था RBI और CBI का अफसर

मुख्य आरोपी अमित कुमार सिंह भागलपुर के नवगछिया का रहने वाला है और उसके खिलाफ साल 2015 में दिल्ली में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। वह पिछले 10 साल से अपनी पहचान बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि अमित और उसके साथियों ने खुद को आरबीआई, सीबीआई और यहां तक कि ब्रिटिश पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों को जाल में फंसाया। उन्होंने केरल के एक निवासी को 43 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की थी।

भगोड़ा घोषित होने के बाद रजौन के होटल से धराया

लगातार कोर्ट में पेश न होने के कारण दिल्ली की अदालत ने अमित को भगोड़ा घोषित कर रखा था। सीबीआई को गुप्त सूचना मिली थी कि वह बांका के रजौन बाजार स्थित एक होटल में छिपा हुआ है। 25 दिसंबर 2025 को की गई इस छापेमारी में पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सीबीआई अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और ठगी गई रकम की बरामदगी के लिए आगे की जांच कर रही है।