LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar Crime : बांका में संपत्ति विवाद में देवर ने की भाभी की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बांका के ओल्हानी गांव में 50 वर्षीया पत्नी मंजू देवी की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बांका में संपत्ति विवाद में देवर ने की भाभी की
देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : बांका थाना क्षेत्र के ओल्हानी गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मृतका का देवर रमेश यादव है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

7 अगस्त को वारदात

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी  7 अगस्त 2026 की सुबह ओल्हानी गांव निवासी स्वर्गीय सीलधर यादव की पत्नी मंजू देवी (करीब 50 वर्ष) की धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतका की बहन तारा देवी के लिखित आवेदन के आधार पर बांका थाना में कांड संख्या 467/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

रात में हुई छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान 7 और 8 अगस्त की मध्य रात्रि बांका से मुख्य आरोपी रमेश यादव, पिता स्वर्गीय मनभरन यादव, निवासी ओल्हानी, थाना व जिला बांका को गिरफ्तार कर लिया गया।

जमीन और पैसों के विवाद में हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंजू देवी का अपने देवर के साथ जमीन के बंटवारे और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस का दावा है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर मंजू देवी की हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। हत्याकांड में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट