LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : बांका में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बांका में खेलने के दौरान सगे भाई बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बांका में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की हुई
सगे भाई बहन की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के कोरिया पंचायत अंतर्गत लठाने गांव में सोमवार को एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव के तालाब में डूबने से सगे भाई–बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान पीयूष कुमार (8 वर्ष) एवं उसकी बहन किरण कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है। 

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास खेलते-खेलते निकल गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें स्कूल भेजने के लिए तलाश करने लगे। इसी बीच गांव में शोर-शराबा मच गया। तालाब के किनारे बच्चों की चप्पल देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। तत्पश्चात तालाब में खोजबीन की गई, जहां से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए।

Diarch GO

ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को चांदन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीयूष तृतीय वर्ग का छात्र था, जबकि किरण पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के पिता कृष्णा यादव, जो कोलकाता में मजदूरी करते हैं, बदहवास हो गए। परिजनों के अनुसार, खबर सुनते ही वह रो-रोकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें गांव लाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, मां रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि चार बेटियों के बीच एक ही बेटा था, जिसे भगवान ने छीन लिया।

बच्चों के शव के पास मां और दादी की चीत्कार से माहौल बेहद गमगीन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही चांदन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

बांका चांदन से पंकज कुमार की रिपोर्ट