LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

bihar news - मीडिल स्कूल की छत पर मिला युवक का शव, एक दिन पहले ससुराल से लौटा

bihar news - ससुराल से लौटने के बाद युवक का शव मीडिल स्कूल की छत से बरामद हुआ। बताया गया कि उसने आत्महत्या की है।

bihar news - मीडिल स्कूल की छत पर मिला युवक का शव, एक दिन पह
स्कूल की छत पर मिला युवक का शव- फोटो : चंद्रशेखर कुमार भगत

Banka - बांका के पंजवारा थाना अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय बैदाचक की छत पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विद्यालय खुलते ही बच्चों ने शव देखा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान डुमरकोल गांव निवासी स्व. सुंदर राउत के पुत्र लक्ष्मी राउत (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। 

परिजनों के अनुसार वह दिल्ली में मजदूरी करता था और करीब एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। तीन दिन पूर्व वह ससुराल गया था और गुरुवार की शाम घर लौटने के बाद रात करीब 9 बजे घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। 

शुक्रवार सुबह उसका शव विद्यालय की छत पर संदिग्ध हालत में पाया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को छत से जहर की एक शीशी भी बरामद हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उसकी पत्नी से आपसी विवाद चल रहा था। मृतक की शादी झारखंड के गोड्डा जिले के सुपाहा गांव में हुई थी। वह दो पुत्र और एक पुत्री का पिता था। 

घटना की सूचना पर पंजवारा थाना की डायल-112 टीम एवं पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट