LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar banka: बांका में बारात की खुशी मातम में बदली! हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आई बस, 18 वर्षीय लड़के की दर्दनाक मौत

Bihar banka: बांका जिले में बारात से लौट रहे युवक सोनू दास की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बस की छत पर खड़ा होने के कारण वह बिजली के तार से टकरा गया।

banaka
banaka- फोटो : social media

Bihar banka: बिहार के बांका जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को खेसर थाना क्षेत्र के रामसरिया-खेसर मुख्य मार्ग पर एक 18 वर्षीय युवक सोनू दास की मौत 440 वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से हो गई। मृतक शंभुगंज थाना क्षेत्र के नरौन गांव निवासी चानो दास का इकलौता पुत्र था। घटना के समय सोनू अपने दोस्तों के साथ एक बस की छत पर सवार होकर बारात से वापस लौट रहा था, लेकिन रास्ते में वह एक ऐसा हादसे का शिकार हो गया जिसने उसके परिवार को गहरे दुख में डाल दिया।

बारात की खुशी मातम में बदली

जानकारी के अनुसार, नरौन गांव निवासी भूषण मांझी की शादी रविवार को थी और बारात मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव गई थी। समारोह संपन्न होने के बाद सभी बाराती वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, बस की छत पर बैठे सोनू दास ने अचानक खड़े होकर कुछ देखने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी गर्दन बीच सड़क से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार में फंस गई।तार से संपर्क होते ही सोनू को जोरदार करंट लगा और वह छत से नीचे गिर पड़ा। उसके साथी बारातियों ने घटना के तुरंत बाद शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग और खेसर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम

घायल अवस्था में सोनू को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख कर उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अफसोस, इलाज के दौरान सोनू की जान नहीं बचाई जा सकी।सोनू दास अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। उसकी असामयिक मृत्यु ने पूरे गांव और परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।