LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Karpuri Thakur statue : ऐतिहासिक पल का साक्षी बना बांका! रजौन में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा का हुआ अनावरण, बेटे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया उद्घाटन

Banka News: रजौन, बांका में जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया। जानिए कैसे यह आयोजन समाजवादी विरासत और सामाजिक न्याय की मजबूत पहचान बन गया।

Banka News
जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण- फोटो : news4nation

Banka News: बांका का रजौन प्रखंड कार्यालय परिसर रविवार (25 मई) की शाम को एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदम कद प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर द्वारा किया गया। पूरे परिसर में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक न्याय के प्रतीकों के प्रति आस्था का अद्भुत दृश्य देखा गया।

कर्पूरी ठाकुर को तीन रूपों में देखते हैं – रामनाथ ठाकुर

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “मैं कर्पूरी ठाकुर को केवल पिता नहीं, एक सेवक और बिहार के नागरिक के रूप में तीन रूपों में देखता हूं — सृष्टिकर्ता, भगवान शंकर और श्रीकृष्ण के रूप में। जैसे भोलेनाथ ने अन्याय सहा, वैसे ही मेरे पिता ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और सामाजिक न्याय को स्थापित किया।”उन्होंने आगे कहा कि रजौन की धरती के युवाओं और किसानों ने कर्पूरी जी के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज से गरीब और अत्याचार खत्म करने की दिशा में सरकार और जनता को मिलकर प्रयास करना होगा।

बांका सांसद गिरधारी यादव ने याद की संघर्ष की गाथा

इस अवसर पर बांका के लोकसभा सांसद गिरधारी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा, “जब हम अपनी स्कूल की फीस नहीं दे पाते थे, तब कर्पूरी जी ने उसे माफ करवाया। आरक्षण लागू करने की कीमत उन्हें अपनी सरकार गंवाकर चुकानी पड़ी, लेकिन वे कभी झुके नहीं।”

उन्होंने समाजवादी नेताओं से आपसी मतभेद छोड़ एकजुट होने की अपील की और कहा कि सामाजिक संघर्ष और न्याय के मूल में कर्पूरी जी की सोच है।

NSIT
Nsmch

मनीष कुमार ने रजौन को बताया समाजवाद की धरती

पूर्व विधायक मनीष कुमार ने कहा कि रजौन की धरती समाजवाद की गहराई में रची-बसी है। “यहां के लोग आज भी जननायक की विचारधारा पर चलते हैं। कर्पूरी जी ने जिस बीज को बोया, वही अब एक मजबूत वटवृक्ष बन चुका है।”उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की सादगी और उनकी वैचारिक दृढ़ता आज भी उन्हें जनमानस का नेता बनाती है।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में पूर्व मंत्री मांगनी लाल मंडल, जदयू जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी, एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित, और कर्पूरी ठाकुर बुद्धिजीवी मंच के विष्णु देव ठाकुर सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट