LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Liquor: बांका पुलिस की बड़ी सफलता! 25 लाख की विदेशी शराब बरामद, 3576 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Banka Liquor: बौंसी (बांका) में पुलिस ने झारखंड से बिहार लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की। 3576 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Banka Liquor
बांका में 25 लाख की शराब बरामद- फोटो : news4nation

Banka Liquor: बौंसी (बांका) थाना क्षेत्र अंतर्गत महराणा बांध के समीप शुक्रवार (4 जुलाई) को बौंसी पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही झारखंड निर्मित विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की। पुलिस ने एक ट्रक से कुल 3576 बोतल यानी 1341 लीटर शराब बरामद की, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान प्रमोद यादव (पिता रासो यादव), निवासी सलखुआ, सहरसा एवं धर्मेन्द्र यादव (पिता शंभू यादव), निवासी गढ़ैया सौर बाजार, सहरसा के रूप में की गई है।

बौंसी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष का बयान

बौंसी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से भारी मात्रा में शराब की खेप इस रास्ते से बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने महराणा बांध के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में झारखंड नंबर की एक हाईवा ट्रक आती दिखी। पुलिस के इशारे पर चालक ने ट्रक रोकने के बजाय भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।

विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

जांच के दौरान ट्रक के तहखाने में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि झारखंड में निजी शराब ठेके बंद हो चुके हैं, जिससे शराब माफिया और ठेकेदार मिलकर बिहार में अवैध तरीके से शराब की तस्करी करने में लगे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते समय-समय पर इन पर लगाम कसी जा रही है।

NSIT
Nsmch

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पकड़े गए दोनों तस्करों और वाहन मालिक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ अवर निरीक्षक विनय कांत, रौशन रजक, थाना मैनेजर दयानंद यादव, एवं सिपाही सिंटू कुमार शामिल थे।इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट