LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka police action: बिहार चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमरपुर में बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़

Banka police action: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बांका जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरपुर में बाइक चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

Banka police action
बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : social media

Banka police action: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अमरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने किया।

जानकारी के अनुसार, अमरपुर पुलिस की टीम ने दौना मोड़ के पास वाहनों की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को संदेहास्पद तीन मोटरसाइकिलें दिखाई दीं। जब इन बाइकों के कागजात और नंबर की जांच की गई, तो यह खुलासा हुआ कि ये तीनों बाइकें विभिन्न थानों से चोरी की गई थीं और इनके चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद बदरुद्दीन,मोहम्मद गुलाम सरवर, पिता जसीमुद्दीन, निवासीके रूप में हुई है।

बाइक चोरी गिरोह के सक्रिय होने की गुप्त सूचना

थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि उन्हें बाइक चोरी गिरोह के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर यह छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान जब पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोका और उनसे कागजात मांगे, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तत्पश्चात पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित बाइक चोरी गिरोह के सदस्य हैं, जो आसपास के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का काम करते थे। 

दूरदराज के इलाकों में भेजा जाता

चोरी की गई मोटर साइकिलों को दूरदराज के इलाकों में भेजा जाता था ताकि पहचान न हो सके।इस कार्रवाई से पूरे इलाके में बाइक चोर गिरोहों में भारी हड़कंप मच गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।छापेमारी दल में अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, दरोगा मुकेश कुमार, तथा अमरपुर थाना पुलिस बल के कई जवान शामिल रहे। अमरपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट