LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Assembly Election 2025: अमरपुर विधानसभा में आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन की सख्ती, कांग्रेस और जनसुराज प्रत्याशी पर मामला दर्ज

Bihar Assembly Election 2025: बिहार के बांका जिले की अमरपुर विधानसभा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन ने कांग्रेस और जनसुराज पार्टी प्रत्याशियों समेत कई कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है।

Bihar Assembly Election 2025
विधानसभा में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन- फोटो : social media

Bihar Assembly Election 2025: बांका जिला के अमरपुर विधानसभा में  चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रशासन की सख्ती जारी है। अंचलाधिकारी रजनी कुमारी ने कांग्रेस एवं जनसुराज पार्टी के प्रत्याशियों सहित तीन नामजद और 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने अमरपुर के हरिकिशुन भगत कॉलेज परिसर में बिना अनुमति के सभा आयोजित की थी। इस कार्यक्रम में महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए थे। अंचलाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। मामले में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सहित 100 अज्ञात महागठबंधन कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसके अलावा, सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी सुजाता वैध एवं पार्टी नेता राजेश कुमार साहा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पवई और संग्रामपुर क्षेत्र में पार्टी का पोस्टर लगाया गया था, जिसमें दोनों नेताओं की तस्वीरें लगी थीं।वहीं, विदनचक पैन बांध छठ  घाट पर राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के तीन झंडे लगे पाए गए, जिसके संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी राजनीतिक गतिविधि, प्रचार सामग्री या सभा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट