LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Police: बांका पुलिस महकमे में 15 दारोगाओं का तबादला, कई थानों को नए थानाध्यक्ष मिले

Banka Police: बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने 15 दरोगाओं का तबादला कर नई तैनाती सूची जारी की। कई थानों को नए थानाध्यक्ष और अंचल पुलिस पदाधिकारी मिले।

Banka Police
बांका पुलिस में दरोगाओं का तबादला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Police: बिहार के बांका जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। बुधवार को एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने आदेश जारी करते हुए 15 दरोगाओं का तबादला किया। लंबे समय से खाली पड़े कई थानों को नए थानाध्यक्ष और अंचल पुलिस पदाधिकारी मिल गए हैं। यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस बल में नई नियुक्तियों की जरूरत महसूस की जा रही थी।

तबादला सूची: कौन कहां गया?

एसपी द्वारा जारी आदेश में 15 दरोगाओं की नई जिम्मेदारियां तय की गईं। प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

मनीष कुमार – बांका अंचल से कटोरिया अंचल पुलिस पदाधिकारी बनाए गए।

बब्लू कुमार – कटोरिया से बौंसी अंचल पुलिस पदाधिकारी बने।

रामाशंकर सिंह – पुलिस केंद्र से बांका अंचल की जिम्मेदारी मिली।

शशिकांत सिन्हा – पुलिस केंद्र से चुनाव सेल प्रभारी एवं डीएसपी रक्षित के सहयोगी नियुक्त।

दिनेश कुमार वर्मा – यातायात थानाध्यक्ष एवं डीआईयू प्रभारी बने।

अरविंद राय – कटोरिया थानाध्यक्ष से शंभूगंज भेजे गए।

आशुतोष कुमार – क्यूआरटी प्रभारी से कटोरिया थानाध्यक्ष बनाए गए।

राजरतन – बौंसी अंचल पुलिस पदाधिकारी से चांदन थानाध्यक्ष बने।

देवानंद पासवान – पुलिस कार्यालय से एससी-एसटी थाना प्रभारी बने।

गुलशन कुमार – यातायात प्रभारी से फुल्लीडुमर ओपी अध्यक्ष बने।

राजीव रंजन – पुलिस केंद्र से पंजवारा थानाध्यक्ष बनाए गए।

कन्हैया झा – सुईया थानाध्यक्ष बने।

सुप्रिया कुमारी – खेसर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

शैलेश कुमार – पुलिस केंद्र से बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष बनाए गए।

सुजीत कुमार – नवादा बाजार ओपी अध्यक्ष नियुक्त हुए।

खाली थानों को मिली नई ऊर्जा

इस फेरबदल का सबसे बड़ा असर यह है कि अब खाली पड़े कई थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात हो गए हैं। बांका, कटोरिया, बौंसी, पंजवारा, खेसर और सुईया जैसे थानों में नई पोस्टिंग से प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद है।ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं कि थानेदार के बिना आपराधिक मामलों की सुनवाई और कार्रवाई प्रभावित हो रही है। अब नई तैनाती से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर असर दिखने की संभावना है।

चुनावी माहौल और पुलिस की भूमिका

बिहार में चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस महकमे में यह तबादला अहम माना जा रहा है। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, वोटिंग केंद्रों पर शांति सुनिश्चित करने और संवेदनशील इलाकों में गश्ती को तेज़ करने के लिए मजबूत पुलिस तंत्र की जरूरत होती है।एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा का यह कदम साफ संदेश देता है कि आने वाले महीनों में पुलिस तंत्र को और अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की योजना है।