LATEST NEWS

  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय
  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना

  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की उठाई मांग
  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

Banka News:SP अमितेश कुमार का सुईया व जिलेबिया मोड़ थाने का निरीक्षण, शस्त्रागार से लेकर मालखाना तक की जांच

बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने सुईया और जिलेबिया मोड़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ने मालखाना, शस्त्रागार और CCTNS की जांच करते हुए पेंडिंग मामलों के त्वरित निष्पादन, सघन गश्ती और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए।

Banka SP Amitesh Kumar Police Station Annual Inspection
एसपी अमितेश कुमार ने सुईया एवं जिलेबिया मोड़ थानों का किया वार्षिक निरीक्षण- फोटो : Reporter

बांका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार ने सुईया थाना एवं जिलेबिया मोड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, विभिन्न अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत और सीसीटीएनएस (CCTNS) कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने दोनों थाना क्षेत्रों में लंबित कांडों की वर्तमान स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था की गहन पड़ताल करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अपराध नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाई जाए। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या सूचना मिलने पर पुलिस बल को बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सके।

NSIT
Nsmch

सघन गश्ती, वाहन जांच और फरारी अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर

थाना क्षेत्र में नियमित एवं सघन गश्ती चलाने के साथ-साथ वाहन जांच अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि शराब, अवैध हथियार और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे और वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए ताकि अपराध नियंत्रण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर धरातल पर नजर आए।

लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन की हिदायत

थाने में पेंडिंग केसों की समीक्षा करते हुए एसपी अमितेश कुमार ने अनुसंधान की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाए और मुकदमों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि कांडों के अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता से संवाद, त्वरित शिकायत निवारण और जवाबदेह व्यवहार

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता के साथ बेहतर समन्वय और सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाली जन-शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण किया जाए। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस का जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह व्यवहार होना बेहद आवश्यक है।

पुलिस संसाधनों, शस्त्रागार एवं वाहनों का लिया गया जायजा

निरीक्षण के अंतिम चरण में पुलिस मुख्यालय से उपलब्ध कराए गए बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाठी, पुलिस किट और ब्रेथ एनालाइजर मशीनों की कार्यप्रणाली की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस वाहनों के रखरखाव की भी बारीकी से पड़ताल हुई। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ बेलहर, पुलिस निरीक्षक कटोरिया, सुईया थानाध्यक्ष और जिलेबिया मोड़ थानाध्यक्ष सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट