LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

बांका पुलिस महकमे में हलचल:SP अमितेश कुमार ने किया पंजवारा और महिला थाने का निरीक्षण,गश्ती और अनुसंधान पर जोर

बांका एसपी अमितेश कुमार ने पंजवारा और महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। गश्ती बढ़ाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

Banka sp amitesh kumar inspection panjwara and mahila police
SP अमितेश कुमार ने किया पंजवारा और महिला थाने का निरीक्षण- फोटो : Reporter

बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार को पंजवारा थाना एवं महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों थानों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने अभिलेखों के संधारण, थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य और लंबित कांडों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट लेते हुए पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए।

गश्ती बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने का निर्देश

पंजवारा थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में नियमित वाहन जांच और रात-दिन गश्ती बढ़ाने की हिदायत दी। उन्होंने बॉर्डर और चेकपोस्ट पर सघन जांच रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा फरार व वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा शराब, हथियार और अन्य अवैध धंधों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आदेश दिया गया।

NSIT
Nsmch

लंबित मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर

कांडों के अनुसंधान की समीक्षा करते हुए एसपी अमितेश कुमार ने सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गंभीर और संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निष्पादित किया जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

महिला थाना में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का संदेश

महिला थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला एवं बाल उत्पीड़न से जुड़े मामलों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित अनुसंधान करे। पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय, सुरक्षा और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने थाना भवन की भौतिक स्थिति, रख-रखाव और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही।

जनसंवाद और जवाबदेही से मजबूत होगी कानून-व्यवस्था

एसपी अमितेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली में जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखने पर बल दिया। इस निरीक्षण के दौरान बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा दोनों थानों के थानाध्यक्षों सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाँका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट