LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka Sawan 2025: भक्तिमय माहौल में कांवर यात्रा की भव्य शुरुआत, प्रशासनिक मुस्तैदी और समाजसेवियों की सेवा भावना ने कांवरियों का जीता दिल

Banka Sawan 2025: बांका जिले में सावन माह 2025 की पहली सोमवारी पर हजारों कांवरियों ने बाबाधाम के लिए यात्रा शुरू की। जानें सेवा शिविर, सुरक्षा और टेंट सिटी जैसी व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी।

Banka Sawan 2025
बांका सावन माह की पहली सोमवारी - फोटो : NEWS4NATION

Banka Sawan 2025: बांका सावन माह की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबाधाम, देवघर की ओर अग्रसर हजारों कांवरियों ने श्रद्धा भाव से जलाभिषेक किया। कांवरिया पथ के अंतर्गत बांका जिले से होकर गुजरने वाले 55 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा कांवरियों की सेवा में बेहतरीन व्यवस्थाएं की गईं।

सेवा शिविरों में कांवरियों को नींबू चाय, गर्म पानी, ठंडा जल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। कांवरियों ने प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस बार बांका जिला प्रशासन की ओर से ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बांका जिले में कांवरिया मार्ग पर 20 अस्थायी थानों की स्थापना की गई है, जहां पुलिस बल की तैनाती के साथ चौकसी बरती जा रही है। हर मोर्चे पर पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।

कांवरियों के ठहराव के लिए टेंट सिटी

बांका जिले के सूर्यकटोरी के अबरखा क्षेत्र में 600 बेड की विशाल टेंट सिटी बनाई गई है, जहां कांवरियों के ठहरने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। इस टेंट सिटी में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, शौचालय, स्नानगृह सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।सेवा में लगे समाजसेवियों का कहना है कि "कांवरियों की सेवा करना सच्ची सेवा है, जिससे आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

NSIT
Nsmch

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट