LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

BANKA NEWS : बांका के लाल आईएएस अधिकारी आलोक रंजन घोष बने उपराष्ट्रपति के निजी सचिव, जिले भर में हर्ष का माहौल

BANKA NEWS : बांका के रहनेवाले आईएएस अधिकारी आलोक रंजन घोष को बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है. उन्हें उप राष्ट्रपति का निजी सचिव बनाया गया है. जिससे जिले में हर्षा का माहौल है....

BANKA NEWS : बांका के लाल आईएएस अधिकारी आलोक रंजन घोष  बने उ
बांका के लाल की बड़ी उपलब्धि - फोटो : SOCIAL MEDIA

BANKA : बांका जिला के अमरपुर के  बेटा ने फिर से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला के अमरपुर प्रखंड के ओडय गांव निवासी आईएएस डॉ आलोक रंजन घोष अब भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के निजी सचिव नियुक्त किए गए हैं। डॉक्टर घोष के पिता प्रकाश चंद्र घोष ने सोमवार की संध्या करीब 6:00 बजे दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर आलोक रंजन घोष की इस उपलब्धि पर हम लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

बता दे की उनके इस उपलब्धि पर पूरे जिला में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि के पूर्व डॉक्टर घोष मुजफ्फरपुर एवं खगड़िया जिला में बतौर जिला अधिकारी अपनी सेवा दे चुके हैं। 

इसके उपरांत वो कृषि विभाग के प्रधान सचिव के तौर पर रह चुके हैं एवं वर्तमान में वह उद्योग विभाग के निदेशक के पद पर आसीन थे। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट