LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar News : बांका के फुल्लीडुमर BDO से कार्यालय में मारपीट, पूर्व मुखिया गिरफ्तार, समर्थकों ने किया सड़क जाम

Bihar News : बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में BDO अमित प्रताप सिंह के साथ जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मारपीट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Bihar News : बांका के फुल्लीडुमर BDO से कार्यालय में मारपीट,
BDO से मारपीट - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को सरकारी कार्य कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह के साथ जन्म प्रमाण पत्र बनाने के दबाव को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद BDO के आवेदन पर फुल्लीडुमर थाना में तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके समर्थक और ग्रामीण सड़क पर उतर आए तथा फुल्लीडुमर-खेसर मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने और समझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने का बनाया दबाव

प्राथमिकी में BDO अमित प्रताप सिंह ने बताया है कि सोमवार को करीब दो बजे वह अपने कार्यालय कक्ष में सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान प्रदीप यादव, निवासी मध्यगिरी, थाना खेसर, अशोक यादव, निवासी मध्यगिरी, थाना खेसर तथा पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल, निवासी पुरानी राता, थाना फुल्लीडुमर, उनके कार्यालय कक्ष में पहुंचे। तीनों ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दबाव बनाया। BDO के अनुसार, उन्होंने नियमों और प्रक्रिया के तहत समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर पटक दिया गया और छाती पर मुक्का मारा गया। वहीं पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल पर पैर से गर्दन दबाकर गला दबाने तथा जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान धमकी देने का भी आरोप है।

जख्मी BDO को सदर अस्पताल किया गया रेफर

मारपीट की घटना में घायल BDO का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में कराया गया। चिकित्सक डॉ. पूनम कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पूर्व मुखिया पर पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

मामले में गिरफ्तार पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल के संबंध में पुलिस ने बताया है कि उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। वर्तमान मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में फुल्लीडुमर थाना कांड संख्या 526/26, दिनांक 31 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

NSIT
Nsmch

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट