LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

बांका SP के निर्देश पर चौक-चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप

बांका जिले में अपराध रोकथाम के लिए एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर सभी थानों में चला वाहन जांच अभियान। अभियान के तहत पुलिस बल ने चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की।

Banka police vehicle checking drive
बांका SP के निर्देश पर चौक-चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर- फोटो : Reporter

बांका जिले में अपराध की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षकअमितेश कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत पुलिस बल ने चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की।

अमरपुर में इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान

इसी कड़ी में अमरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह और थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की। अचानक शुरू हुए इस अभियान से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

हेलमेट और कागजात की जांच, चालकों को दी गई हिदायत

 जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों के लाइसेंस, गाड़ी के कागजात, हेलमेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही, पुलिस ने वाहन चालकों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

NSIT
Nsmch

चौक-चौराहों पर बढ़ी पुलिस की नजर, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। सभी प्रमुख मार्गों और संवेदनशील चौक-चौराहों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके और जिले में कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके।

बांका से चन्द्रशेखर भगत की रिपोर्ट