LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

Banka News:शांतिपूर्ण पर्व-त्योहारों के लिए एक्शन में SP अमितेश कुमार,21 लोगों से भरवाया बांड 9 के खिलाफ वारंट

आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बांका एसपी ने विशेष दंडाधिकारी की शक्तियों का प्रयोग करते हुए BNSS की धारा 126/135 के तहत समीक्षा की।इस दौरान 21 लोगों से बंध-पत्र (बांड) भरवाया गया और अनुपस्थित रहे 9 लोगों ...

Banka SP Special Executive Magistrate Hearing

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बांका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार, 29 अगस्त 2026 को बांका के पुलिस अधीक्षक (SP) अमितेश कुमार के द्वारा विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा और सुनवाई की गई। इस दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S.) की धारा 126/135 के तहत दर्ज वादों में बंध-पत्र (Bond) संधारण एवं प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।

5 मामलों में 46 नामजद, 30 लोगों को नोटिस कराया गया तामिला

समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया कि जिले में इस धारा के तहत कुल 5 वाद (केस) दायर किए गए हैं, जिनमें कुल 46 सदस्यों को नामजद किया गया है। शांति भंग करने या माहौल बिगाड़ने की आशंका वाले इन सभी 46 व्यक्तियों के खिलाफ नोटिस निर्गत किए गए थे, जिनमें से 30 नामांकित सदस्यों को पुलिस ने नोटिस की तामिला (Serve) करा दी है।

NSIT
Nsmch

21 असामाजिक तत्वों से भरवाया गया बांड, 9 अनुपस्थित लोगों पर वारंट जारी

विशेष सुनवाई और समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुल 21 व्यक्तियों से बंध-पत्र (Bond) भरवाने की विधिक कार्रवाई की गई ताकि वे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाएं। वहीं, सुनवाई प्रक्रिया के दौरान लगातार अनुपस्थित रहे 09 असामाजिक तत्वों व आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए न्यायालयीय प्रक्रिया के तहत गैर-जमानती वारंट निर्गत कर दिया गया है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांका पुलिस अलर्ट मोड पर

बांका पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों में खलल डालने या सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने और वारंटियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बांका पुलिस ने आम जनता से भी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।