LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar News : बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, रजौन गोलीकांड का 48 घंटे में किया खुलासा, हत्या में शामिल 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बांका में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा कर दिया है। महज दो दिनों के भीतर पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है...पढ़िए आगे

Bihar News : बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, रजौन गोलीकांड
गोलीकांड का खुलासा - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के रौजौन थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा कर दिया है। महज दो दिनों के भीतर पुलिस ने हत्या में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को बांका पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में फैले दहशत के माहौल के बीच पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पूरे मामले का सफल उद्भेदन किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बांका द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह वारदात 26 मई 2026 की संध्या करीब 6 बजे रूपसा एवं पट्टीचक गांव के बीच मुख्य सड़क पर हुई थी। बताया गया कि मृतक मिथलेश कुमार उर्फ वीडियो यादव एवं घायल कुंदन सिंह अमरपुर से जमीन रजिस्ट्री का कार्य पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे  से आ रहे अपराधियों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से मिथलेश कुमार उर्फ वीडियो यादव, पिता गौरी प्रसाद यादव, निवासी ग्राम खैरा, थाना रौजौन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुंदन सिंह, पिता स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह, निवासी बरौनी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद मृतक की पत्नी नूतन देवी के फर्द बयान के आधार पर रजौन थाना कांड संख्या 193/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2) एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए बांका पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ बर्मा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बौसी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में रजौन, अमरपुर, बाराहाट थाना, DIU तथा STF SOG-11 के अधिकारियों एवं जवानों को शामिल किया गया।

तकनीकी अनुसंधान से पुलिस को मिली सफलता

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया। मोबाइल लोकेशन, संदिग्धों की गतिविधियों एवं स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। लगातार कार्रवाई के बाद हत्या में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रशांत कुमार, पिता सदानंद यादव, ग्राम एवं थाना बौसी, अरविंद कुमार पोद्दार, पिता स्व. शिवनारायण पोद्दार, ग्राम कटियाम, थाना रजौन, मिथलेश कुमार मंडल, पिता सतीशचंद्र मंडल, ग्राम खैरा, थाना रजौन, सुमन कुमार, पिता अनिल शाह, ग्राम खैरा, थाना रजौन, नागेंद्र यादव, पिता महादेव यादव, ग्राम धोबीडीह, थाना रजौन के रूप में की गयी है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। मामले में अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

कई थानों की संयुक्त टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस पूरे ऑपरेशन में रजौन थाना अध्यक्ष राज रतन, अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, DIU प्रभारी मनीष कुमार सहित कई पुलिस  अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। STF SOG-11 की टीम ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग किया।

क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार गश्ती बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इस त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने बांका पुलिस की सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के कारण इतनी बड़ी घटना का जल्द खुलासा संभव हो पाया।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट