LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Banka crime news: बांका पुलिस ने पाई बड़ी सफलता! 4 दिन में सुलझाया चोरी का केस

Banka crime news: बांका टाउन थाना क्षेत्र में डिक्की तोड़कर हुई 3.50 लाख रुपए चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार्रवाई कर पूरी राशि बरामद की गई, आरोपी फरार है।

 Banka crime news
बांका पुलिस कार्रवाई- फोटो : NEW4NATION

Banka crime news: बांका टाउन थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुए डिक्की तोड़कर रुपए चोरी कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में पुलिस ने कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी विनीत कुमार के घर छापेमारी कर पीड़ित से चोरी हुए कुल 3.50 लाख रुपए बरामद किए हैं। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

एसडीपीओ अमर विश्वास ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि पीड़ित जवाहर मंडल, निवासी कोरिचक, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक से निकाले गए रुपए बाइक की डिक्की से चोरी हो गए। घटना सोमवार दोपहर की है, जब वे अलीगंज रोड स्थित एक रिश्तेदार के घर गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने डिक्की तोड़कर नकदी उड़ा ली।

घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 

घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। फुटेज में संदिग्ध की पहचान होने के बाद पुलिस ने कोढा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की और चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली।एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर गठित टीम में टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार, डीआईयू प्रभारी राजेश कुमार, एसआई चंदन कुमार, रंजन कुमार, सुशील राज, बच्चन कुमार और तकनीकी टीम के जवान शामिल थे।

जमीन बेचकर बेटे की पढ़ाई के लिए पैसा निकाला

पीड़ित जवाहर मंडल ने बताया कि उन्होंने जमीन बेचकर बेटे की पढ़ाई के लिए पैसा निकाला था। रुपए वापस मिलने की सूचना पर उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि आरोपी विनीत कुमार की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।

NSIT
Nsmch

*बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट